Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसजीपीसी की हुई बैठक, राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:31 PM (IST)

    एसजीपीसी बैठक में राजोआना केस और भाखड़ा मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। कमेटी ने केंद्र सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए पंजाब के अधिकारों और धार्मिक मामल ...और पढ़ें

    एसजीपीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।

    एसजीपीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।

    HighLights

    1. राजोआना की मौत की सजा कम करने पर चर्चा।

    2. भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के मुद्दों पर चिंता व्यक्त।

    3. दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों को सहायता की घोषणा।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार दोपहर को कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अगुआई हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान भाई बलवंत सिंह राजोआना के मामले को प्रमुखता से उठाया गया। प्रधान धामी ने बताया कि उनकी मौत की सजा को कम करवाने के लिए एसजीपीसी ने करीब 14 वर्ष पहले श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर याचिका दायर की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मामले में कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया।

    उन्होंने कहा कि यह रवैया सिख भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे अल्पसंख्यकों के प्रति सरकार की सोच भी उजागर होती है। इसके अलावा बैठक में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में अध्यापकों पर बढ़ता बोझ, पढ़ाई के बीच जनगणना ड्यूटी से बढ़ी चिंता; यूनियनों ने सरकार से लगाई गुहार

    केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप

    धामी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य के जल संसाधनों पर अनुचित तरीके से नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब के पानी पर पहला अधिकार राज्य के लोगों का है और इस संबंध में किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    बैठक में भगत रविदास जी की 650वीं जन्म शताब्दी को भव्य रूप से मनाने के लिए एक उपसमिति गठित करने को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब से जुड़े विभिन्न मामलों और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर जेल के अंदर से वायरल हुआ वीडियो, कैदियों ने लगाए पिटाई और पैसों की मांग के गंभीर आरोप

    जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों के परिवारों की सहयता 

    धामी ने यह भी घोषणा की कि श्री आनंदपुर साहिब में खालसा सजना दिवस बैसाखी समारोह से लौटते समय हादसे में जान गंवाने वाले तीर्थयात्रियों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

    इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण, महासचिव शेर सिंह मंडवाला, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर आने वाले समय में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- होशियारपुर में नशा और हथियार तस्करी का बड़ा जाल बेनकाब, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार; 70 करोड़ की हेरोइन बरामद