Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर जेल के अंदर से वायरल हुआ वीडियो, कैदियों ने लगाए पिटाई और पैसों की मांग के गंभीर आरोप

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:38 PM (IST)

    अमृतसर केंद्रीय जेल से कैदियों की वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। कैदियों ने पिटाई और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर स ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अमृतसर जेल से कैदियों का वीडियो हुआ वायरल।

    2. जेल प्रशासन पर मारपीट, पैसे मांगने के आरोप।

    3. कैदियों ने न्याय, निष्पक्ष जांच की अपील की।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला जेल के अंदर से सामने आई एक वीडियो को लेकर है, जो तेजी से लोगों के बीच फैल रही है। इस वीडियो में दो बंद कैदियों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जेल के अंदर से ही बनाई गई बताई जा रही है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इसमें बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े प्रदीप हत्याकांड के आरोपों में बंद परमीजीत सिंह उर्फ काला ने अपनी आपबीती साझा की है। उसने आरोप लगाया कि जेल के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है और अधिकारियों द्वारा उससे पैसे की मांग की जाती है।

    उसका कहना है कि उससे दो लाख रुपये मांगे गए और कहा गया कि रकम देने पर उसे राहत दी जाएगी, जबकि पैसे न देने पर उसके साथ और ज्यादा सख्ती बरती जाती है।

    यह भी पढ़ें- होशियारपुर में नशा और हथियार तस्करी का बड़ा जाल बेनकाब, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार; 70 करोड़ की हेरोइन बरामद

    वीडियो में युवक ने लगाए आरोप

    वीडियो में मौजूद दूसरे युवक ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। दोनों ने मिलकर कहा कि जेल के अंदर उनके साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें न्याय की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन और समाजिक संगठनों से मदद की अपील भी की है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

    इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इन कैदियों की बातचीत एक निजी माध्यम पर सामने आई थी, लेकिन बाद में वह सामग्री हटा दी गई। अब नई वीडियो के सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ई-मेल के बाद स्टेशन पर जांच तेज

    जेल सुरक्षा व कैदियों से व्यवहार पर उठे सवाल

    फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने न केवल जेल सुरक्षा बल्कि कैदियों के साथ व्यवहार को लेकर भी बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और सच्चाई सामने लाने के लिए किस तरह की जांच की जाती है।

    यह भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू का नया अंदाज वायरल, काला कुर्ता पहने पंजाबी गीत गबरू पर दिखाया देसी स्वैग