होशियारपुर में नशा और हथियार तस्करी का बड़ा जाल बेनकाब, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार; 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
होशियारपुर पुलिस ने विदेशी संबंधों वाले नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 9.9 किलो हेरोइन और हथिय ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
HighLights
होशियारपुर पुलिस ने चार बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार।
9.925 किलोग्राम हेरोइन और विदेशी हथियार जब्त किए गए।
यह गिरोह विदेशी गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में था।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। होशियारपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय और विदेशी संबंधों वाले नशा व गैरकानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, दो .30 बोर की विदेशी पिस्तौलें, आठ मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को हाल के समय की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।