बठिंडा में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ई-मेल के बाद स्टेशन पर जांच तेज
बठिंडा में ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशन पर पुलिस तैनात कर जांच शुरू की गई। यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, प ...और पढ़ें

बठिंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच करते हुए।
HighLights
अज्ञात ईमेल से बठिंडा रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी मिली।
चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी निशाना बनाने की बात कही।
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा में सोमवार को एक अज्ञात ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईमेल में न केवल बठिंडा रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।