फाजिल्का में हैंड ग्रेनेड के साथ तीन युवक गिरफ्तार, तीन दिनों का मिला पुलिस रिमांड
फाजिल्का सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीन युवकों को एक हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया ...और पढ़ें
-1779300159696_m.webp)
फाजिल्का में हैंड ग्रेनेड के साथ तीन युवक गिरफ्तार। फोटो जागरण
HighLights
सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीन युवक पकड़े।
आरोपितों से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
तीनों युवक तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।
संवाद सूत्र, फाजिल्का। सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीआइए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार और जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी अज्ञात व्यक्ति से हैंड ग्रेनेड मंगवाकर अपने साथियों के संपर्क का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ मंगा निवासी लक्खेवाली, गुरपिंदर सिंह उर्फ मन्ना निवासी चक्क पक्खी और शेखविंद्र सिंह उर्फ लबी निवासी लक्खेवाली के रूप में हुई है।