Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Firozpur News: आय से अधिक संपत्ति मामला, पूर्व विधायक सतकार कौर पति सहित गिरफ्तार; विजिलेंस ने शुरू की जांच

    By Sanjay VermaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:13 PM (IST)

    Former MLA Satkar Kaur Arrested आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर को उनके पति सहित विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजि ...और पढ़ें

    पूर्व विधायक सतकार कौर पति सहित गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
    पूर्व विधायक सतकार कौर पति सहित गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. विभाग द्वारा दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
    2. बेनामी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
    3. 2022 के चुनावों में कांग्रेस द्वारा सतकार कौर को टिकट नही दी गई थी और उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

    फिरोजपुर, तरूण जैन। Former MLA Satkar Kaur Arrested: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर और उनके भाजपा नेता पति जसमेल सिंह लाड़ी गहरी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी विजिलेंस गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है।

    जांच शुरू होने पर कई बार हुई पूछताछ

    विजिलेंस द्वारा जब जांच शुरू की गई तो उनसे कई बार पूछताछ भी हुई, जिसमें वह अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा देने में असफल रहे। उन्होंने बताया कि विभाग ने अपने पैरामीटर के आधार पर प्राथमिक जांच में पाया कि वर्ष 2017 से 2022 के दौरान सतकार कौर की कुल आमदनी 1,65,34,053 रूपए बनती थी, जबकि उन्होंने उस दौरान 4,49,19, 831.41 रूपए खर्च किए थे। जिसमें 2,83,85,778,41 रूपए की ज्यादा आमदनी दिखाने में विधायिका और उनका पति नाकाम साबित हुए है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद, पंजाब के CM भगवंत मान ने किया रैली को संबोधित; BJP पर जमकर साधा निशाना

    विभाग द्वारा दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। दोनों पति-पत्नी द्वारा 171.68 फीसदी ज्यादा खर्च होना पाया गया है। मामले की जांच डीएसपी राजकुमार द्वारा की जा रही है और यह जांच 17 जनवरी 2022 से आरंभ हुई थी।

    बेनामी संपत्तियों की भी जांच की जा रही

    एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि उक्त दंपति द्वारा गलत तरीके से पैसे कमाए थे और इनकी बेनामी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि पहली टैन्योर में चल-अचल कम संपत्ति कम थी और दूसरी टैन्योर में संपत्ति बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद उनके द्वारा 7-8 प्रोपर्टी भी बनाई है, जिसकी विभाग द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक और उसके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    पिछले वर्ष संगरूर उप-चुनावो में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की

    उल्लेखनीय है विधायक के पति जसमेल सिंह लाड़ी गहरी भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान है तथा जिला परिषद के सदस्य भी है। 2012 के विधानसभा चुनावों में सत्कार कौर अकाली दल के जोगिंदर सिंह जिंदू से हार गई थी और 2017 के विस चुनावों में उन्होंने जोगिंदर जिंदू को मात्त दी थी। उसके बाद 2022 के चुनावों में कांग्रेस द्वारा सतकार कौर को टिकट नही दी गई थी और उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पिछले वर्ष संगरूर उप-चुनावो में उन्होंने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी।

    जिला भाजपा प्रधान अवतार सिंह मिन्ना ने कहा कि कौन सही कौन गलत यह तो जांच में ही सामने आएगा, इसके बारे में वह अभी कुछ भी नहीं कह सकते है। वहीं भाजपा नेता इंद्र गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आप सरकार द्वारा बदलाखौरी की नीति अपनाई जा रही है, जिस कारण उनके द्वारा भाजपा नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    चुनाव में ये दिखाई थी संपत्ति

    सत्कार कौर द्वारा वर्ष 2012 के चुनावों के अपने पास मात्र 30 हजार रुपए कैश बताया था और स्थाई संपत्ति निल बताई थी, जबकि अस्थाई संपत्ति पांच लाख की बताई थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सत्कार कौर ने अपने पास 40 हजार और पति के पास 50 हजार रूपए कैश बताया था। उनके द्वारा पति-पत्नी दोनों के पास 200-200 ग्राम यानि कि कुल 400 ग्राम सोना के अलावा पति जसमेल के पास 6 लाख की राशि का 3150 स्केयर फीट क्षेत्र बताया था।

    यह भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति केस: पूर्व CM अमरिंदर सिंह के करीबी चहल को राहत नहीं, अग्रिम जमानत की मांग पर सुनवाई स्थगित