यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firozpur News: देरी से आया आइसक्रीम का ऑर्डर तो दुकानदार और ग्राहक में हुई तकरार, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; दो लोग घायल
फिरोजपुर शहर में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आइसक्रीम का आर्डर देरी से आने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया । जो इतना बढ गया कि दो ...और पढ़ें

HighLights
- फिरोजपुर में आइसक्रीम खाने को लेकर चली गोलियां
- महिला कस्टर और दुकानदार हुए घायल
- लेट आया था आइसक्रीम का ऑर्डर
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर शहर में बीती रात युवक और दुकानदार में मामूली बात पर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी गई।
दरअसल, फिरोजपुर शहर में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आइसक्रीम का ऑर्डर (Dispute over Ice Cream Order) देरी से आने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया । जो इतना बढ़ गया कि दोनो ओर से गोलियां चलने लगी।
आइसक्रीम विक्रेता और महिला को लगी गोली
गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के माल रोड पर स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में देर राम लगभग साढे 11 बजे एक परिवार आइसक्रीम खाने के लिए पहुंचा था, जहां उसने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया।
देरी से आया आइसक्रीम का ऑर्डर तो हुआ विवाद
आइसक्रीम का ऑर्डर आने में देरी को लेकर ग्राहक व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आइसक्रीम खाने आए परिवार की एक महिला और एक आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

