विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, जलकर राख लाखों का सामान; तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने पाया काबू

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Thu, 26 Oct 2023 11:29 AM (IST)

लुधियाना के बाजवा नगर में एक साथ तीन फैक्ट्रियों में आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तीन घंटे की मुश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लग ...और पढ़ें

लुधियाना में गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग
लुधियाना में गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

HighLights

  1. लुधियाना में गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग
  2. जलकर राख लाखों का सामान
  3. तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana News: लुधियाना में तीन फैक्ट्रियों (Fire in Three Factory) में भीषण आग लग गई। शहर के दरेसी एरिया के बाजवा नगर में एक साथ गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में आग लगी है।

फैक्ट्रियों में आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तीन घंटे की मुश्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। वहीं, अभी तक फैक्ट्रियों में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सुबह छह बजे लगी फैक्ट्री में भीषण आग

जानकारी के अनुसार दरेसी में स्थित डीके फैक्टरी में एक राहगीर ने धुंओं निकलते हुए देखा और इसकी सूचना फैक्टरी के बाहर लगे बोर्ड से नंबर लेकर मालिक को दी। किसी ने फायर बिग्रेड के संपर्क नंबर पर भी फोन कर दिया।

लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सके। करीबन आधे घंटे बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाडियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। यह हादसा आज सुबह 6 बजे हुआ है।

यह भी पढे़ें- Punjab News: जालंधर के द ब्रू टाइम्स रेस्टोरेंट में लगी आग, दम घुटने से महिला बेहोश; आग पाया गया काबू

फैक्ट्री में तैयार होते थे स्कूल ड्रेस और गारमेंट्स

जानकारी के मुताबिक, बाजवा नगर में तीन सगे भाईयों की तीन फैक्ट्रियां एक साथ हैं, जिसमें स्कूल ड्रेस और गारमेंट्स बनते थे। यहां पर कपड़े के थान भी रखे हुए थे।

जिस कारण आग एक दम से भड़क गई और तीन फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है और अब भी वहां से धुआं निकल रहा है। फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढे़ें- Jalandhar Fire in House: जालंधर में आग ने मचाया कोहराम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; मची अफरातफरी