विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Fire in House: जालंधर में आग ने मचाया कोहराम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; मची अफरातफरी

By Edited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 09 Oct 2023 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2023 12:15 PM (IST)

पंजाब के जालंधर में रविवार रात करीब दस बजे एक घर में धमाके के बाद आग लग गई। इससे परिवार ...और पढ़ें

जालंधर में आग से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
जालंधर में आग से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में अवतार नगर स्थित गली नंबर 13 में रविवार रात करीब दस बजे एक घर में धमाके के बाद आग लग गई। इससे परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में एक अन्य जिसे अस्‍पताल भर्ती कराया गया था, सोमवार को उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

तीन मृतकों की शिनाख्त घर मालिक भाजपा कार्यकर्ता यशपाल, 15 वर्षीय मंशा और आठ वर्षीय दीया के रूप में हुई है। छठे घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में हुए धमाके या घर में रखे फ्रिज की गैस लीक होने से हुए धमाके से आग लगी है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें- पिटाई से बचाने के लिए आए सिख युवक की पगड़ी उतारकर की बदसलूकी, एक आरोपित गिरफ्तार

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। देर रात तक पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हुई थीं। सूचना मिलते ही पूर्व मेयर राकेश राठौर सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।