Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA सुखपाल नन्नू ने ज्वाइन की 'आप'

    Updated: Tue, 21 May 2024 01:33 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। फिरोजपुर से पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल नन्नू ने आज आम आद ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में BJP को बड़ा झटका
    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में BJP को बड़ा झटका

    HighLights

    1. फिरोजपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है
    2. पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए
    3. सुखपाल सिंह भाजपा से नाराज चल रहे थे

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी को उस समय आज एक बड़ा झटका लगा जब फिरोजपुर से पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

    पार्टी से नाराज चल रहे थे सुखपाल

    नन्नू 2002 और 2007 में भाजपा के विधायक रह चुके हैं और इससे पहले इसी सीट पर उनके पिता गिरधारा सिंह ने पांच बार चुनाव जीता है। भाजपा के उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उनको अभी तक पार्टी काडर का साथ नहीं मिल रहा है। पार्टी के नेता उन्हें टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे थे। नाराज होने वाले नेताओं में सुखपाल नन्नू भी शामिल हैं।

    पहले भी छोड़ चुके हैं भाजपा

    दिलचस्प बात यह है कि सुखपाल नन्नू पहले भी एक बार भाजपा छोड़ चुके हैं। तीन कृषि कानूनों को लेकर चले आंदोलन के दौरान भी वह पार्टी को अलविदा कह गए थे लेकिन 2022 के चुनाव में वह भाजपा में लौट आए। सुखपाल नन्नू के पिता भी गिरधारा सिंह पांच बार सीमावर्ती क्षेत्र में विधायक रह चुके हैं। सबसे पहले उनके पिता ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था।

    उनके ममदोट हाऊस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रवास के दौरान रुका करते थे और उन्होंने ही गिरधारा सिंह को जनसंघ में शामिल करवाया था। इसके बाद उनके पिता 1967 व 1977 में दो बार लगातार भाजपा से विधायक बने। नन्नू भी 2002 और 2007 में विधायक बने।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab News: 'चंडीगढ़ पंजाब का है, इस पर कोई विवाद बर्दाश्त नहीं', सुनील जाखड़ ने सिटी स्टेट बनाने पर दी अपनी प्रतिक्रिया