Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर में खेतों में पलटी BSF की बस, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा; 6 जवान घायल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:29 PM (IST)

    फिरोजपुर-पट्टी रोड पर बंडाला पुल के पास बीएसएफ की एक बस ओवरटेक करते समय संतुलन खोकर धान के खेतों में पलट गई। इस हादसे में छह जवान घायल हो गए। ...और पढ़ें

    फिरोजपुर में खेतों में पलटी बीएसएफ की बस, छह जवान घायल।

    फिरोजपुर में खेतों में पलटी बीएसएफ की बस, छह जवान घायल।

    HighLights

    1. बीएसएफ बस फिरोजपुर-पट्टी रोड पर पलटी

    2. ओवरटेक करते समय संतुलन खोया, धान के खेत में गिरी

    3. छह जवान घायल, कोई जनहानि नहीं हुई

    जागरण संवाददाता, मल्लांवाला (फिरोजपुर)। फिरोजपुर-पट्टी रोड पर मालवा-माझा को जोड़ने वाले पुल बंडाला के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक बड़ा हादसा हुआ।

    हुसैनीवाला से खेमकरण हेडक्वार्टर की ओर जा रही बीएसएफ की एक बस सामने से आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे धान के खेतों में पलट गई।

    हादसे के दौरान बस में सवार बीएसएफ के छह जवान घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथी जवानों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बीएसएफ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    खुशकिस्मती यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बीएसएफ के इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि बस हुसैनीवाला से हेड क्वार्टर खेमकरण जा रही थी, जिसमें कुल 34 जवान सवार थे।

    जब बस मालवा-माझा पुल बंडाला के पास पहुंची, तो आगे आ रहे ट्राले को ओवरटेक करते समय चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण बस गहरे खेतों में जाकर पलट गई। बीएसएफ के जवानों ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद हादसाग्रस्त बस को खेतों से बाहर निकाला।