Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर में चन्नी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, भूपेश बघेल के दौरे से पहले पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:54 PM (GMT+05:30)

    चन्नी के फिरोजपुर दौरे के बाद उनके खिलाफ विवादित पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें उन्हें 'RSS' से जुड़ा दिखाया गया है और कांग्रेस से बाहर करने की मांग की ग ...और पढ़ें

    चन्नी के दौरे के बाद फिरोजपुर में लगे विवादित पोस्टर।

    चन्नी के दौरे के बाद फिरोजपुर में लगे विवादित पोस्टर।

    HighLights

    1. चन्नी के खिलाफ फिरोजपुर में विवादित पोस्टर लगाए गए

    2. पोस्टर में चन्नी को 'RSS' से जुड़ा दिखाया गया

    3. भूपेश बघेल के दौरे से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल

    डॉ. तरुण जैन, फिरोजपुर। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के 4 अगस्त को प्रस्तावित फिरोजपुर दौरे से ठीक पहले शहर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टरों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

    शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में चन्नी की तस्वीर के साथ उनकी टी-शर्ट पर 'RSS' लिखा दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है, 'राहुल गांधी जी, सुनो कांग्रेसियों की पुकार, चन्नी को कांग्रेस से बाहर करो।'

    पोस्टर सामने आते ही कांग्रेस के अंदर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खास बात यह है कि सुबह ही चन्नी ने फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जनसभा में पार्टी की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई, लेकिन अगले ही दिन सामने आए इन पोस्टरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भूपेश बघेल के दौरे से ठीक पहले इस तरह के पोस्टर सामने आना कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे किसका हाथ है। किसी संगठन या व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

    खबरें और भी

    अब सबकी निगाहें 4 अगस्त को फिरोजपुर पहुंच रहे पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पर टिकी हैं। देखना होगा कि वह इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी करते हैं या नहीं। वहीं, कांग्रेस और चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।