गाबा हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने कश्मीर से दबोचे दो शूटर, एक ने चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में घायल
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से मक्खू के चर्चित गुरचरण सिंह गाबा हत्याकांड के दो शूटरों क ...और पढ़ें
-1780856105438_m.webp)
गाबा हत्याकांड: दो शूटर गिरफ्तार। फोटो जागरण
HighLights
गाबा हत्याकांड के दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार।
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई।
आरोपितों से हथियार बरामद, बड़ी साजिश की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। मक्खू में एक जून को दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या कर फरार हुए दो शूटरों को पुलिस ने कश्मीर के पत्नीटाप क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपबास निवासी विष्णु कुमार और कोटा जिले के अनंतपुरा निवासी राहुल महावर के रूप में हुई है। विष्णु के खिलाफ राजस्थान में जबरन वसूली, लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।
राजस्थान पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपितों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना मक्खू की पुलिस ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इसी बीच रविवार देर रात को एक आरोपित विष्णु ने उस समय भागने का प्रयास किया जब टीम हथियार बरामदगी के लिए उसे लेकर गांव पधरी पहुंची थी।
बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी गोली
आरोपित ने जैसे ही छिपाया हुआ पिस्तौल निकाला तो पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हिल ट्रैप आपरेशन के तहत मिली सफलता एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि एक जून को मक्खू स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की दो बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने गाबा को पिस्तौल से तीन गोलियां मारी थीं।
घटना के बाद आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एजीटीएफ के डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में 'हिल ट्रैप' नाम से विशेष अभियान शुरू किया। टीम को सूचना मिली कि आरोपित जम्मू-कश्मीर में छिपे हैं।
खबरें और भी
पुलिस कई एंगल से कर रही मामले की जांच
इसके बाद एजीटीएफ, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर कश्मीर के पत्नीटाप-कुड रोड से दोनों को हथियारों सहित काबू किया। मौका मिलते ही विष्णु ने टीम पर शुरू कर दी फायरिंग फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना किसने बनाई, इसके लिए वित्तीय सहायता किसने दी और किन लोगों ने आरोपितों की मदद की।
आरोपितों ने पूछताछ में कबूला था कि उन्होंने वारदात में इस्तेमाल हथियार एक गुप्त जगह पर छिपाकर रखे हैं। पुलिस टीम जिसमें एजीटीएफ, एसएचओ और डीएसपी शामिल थे आरोपितों को लेकर हथियार बरामद करने पहुंची, तो विष्णु ठाकुर नाम के आरोपित ने मौका पाकर छिपाए गए पिस्तौल से टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है।