Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: बसपा ने फिरोजपुर लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्‍मीदवार, सुरेंद्र कंबोज को मैदान में उतारा

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 01:17 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 बहुजन समाज पार्टी ने फिरोजपुर सीट (Firozpur Lok Sabha Seat) पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुरेंद्र कंबोज (Surendra Kamboj) ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: बसपा ने फिरोजपुर लोकसभा सीट पर प्रत्‍याशी के नाम का किया एलान।
    Lok Sabha Chunav 2024: बसपा ने फिरोजपुर लोकसभा सीट पर प्रत्‍याशी के नाम का किया एलान।

    मनुपाल शर्मा, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) पंजाब ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित किया है। सुरिन्दर कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के वर्तमान विधायक हैं।

    फिरोजपुर से मैदान में उतारा

    बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशों के मुताबिक पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल के निर्देशन में बसपा फिरोजपुर से लोकसभा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज को बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधायक बैंस चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, कांग्रेस और आप से बढ़ा रहे नजदीकियां

    केंद्रीय संयोजक रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती जी ले रही हैं।

    सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं सुरिंदर

    बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैनी और विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने कहा कि विधायक के पिता का पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है, आम लोगों का क्या होगा, यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में स्पष्ट हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: SAD अमृतसर के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पार्टी ने इन प्रत्‍याशियों पर खेला दांव

    खबरें और भी