Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ferozepur News: फिर दिखी पाक की नापाक हरकत, फिरोजपुर से बरामद हुआ चाइनीज ड्रोन; BSF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:35 PM (IST)

    Ferozepur News पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है। यह एक डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके- मेड इन चाइना ड्रोन है। ड्रोन की मौजूदगी क ...और पढ़ें

    फिर दिखी पाक की नापाक हरकत, फिरोजपुर से बरामद हुआ चाइनीज ड्रोन
    फिर दिखी पाक की नापाक हरकत, फिरोजपुर से बरामद हुआ चाइनीज ड्रोन

    डिजिटल डेस्‍क, फिरोजपुर। Drone Recovered in Ferozepur: पाकिस्‍तान अभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है। यह एक डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके- मेड इन चाइना ड्रोन है।

    ड्रोन की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद, बीएसएफ पंजाब ने एक तलाशी अभियान चलाया। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरन गांव-हजारा सिंह वाला से सटे एक खेत से सीमा पार तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ड्रोन बरामद किया गया।

    पहले भी आ चुके हैं ड्रोन

    इससे पहले भी कई बार पाकिस्‍तान तस्‍करी के बहाने कई ड्रोन भेज चुका है। अभी कुछ दिन पूर्व पंजाब के तरनतारन से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने टूटा हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन प्रतिबंधित सामग्री के साथ बरामद किया गया था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी साझा की थी।

    यह भी पढ़ें: Tarn Taran: BSF के हाथ लगा चाइनीज क्वाडकॉप्टर ड्रोन, प्रतिबंधित सामग्री का एक पैकेट भी बरामद; चलाया गया सर्च ऑपरेशन

    बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की भिनभिनाहट या गुनगुनाहट की आवाज सुनी। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सरहद पर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में भेजे दो ड्रोन; जवानों ने फायरिंग कर किया फेल; ढाई किलो हेरोइन बरामद

    खबरें और भी