Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पंजाब बाढ़ में डूब रहा और CM नया जहाज लेने के लिए...', भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग; जाखड़ को भी दी चुनौती

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 09:24 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग नशे के खिलाफ फिरोजपुर में धरना दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशा ...और पढ़ें

    राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना।
    राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना।

    फिरोजपुर, तरुण जैन। Raja Warring On Bhagwant Mann बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाए गए धरने में प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर खुलकर बरसे। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब बाढ़ में डूब रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री द्वारा नया जहाज लेने के लिए अखबारों में विज्ञापन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ही पंजाब के हेलीकॉप्टर को अन्य राज्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

    वड़िंग ने कहा कि पंजाब की छह लाख एकड़ भूमि पर लगी फसल बर्बाद हुई है और पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए 122 करोड़ से कुछ नहीं बनेगा। जबकि लोगों को नुकसान से उभारने के लिए 10 हजार करोड़ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन लोगों के पशु मरे या फिर पानी में बह गए हैं उन्हें सरकार द्वारा 50 हजार रुपए राशि देने के अलावा फसल खराब होने का एक एकड़ प्रति 50 हजार, व्यक्ति की मौत होने पर परिवार को 10 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

    'गवर्नर को पंजाब सरकार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए'

    राजा वड़िंग ने कहा कि अगर इस दौरान कोई व्यक्ति घायल हुआ है तो उसे 5 लाख की राशि, जिनके घर बाढ़ के पानी के कारण टूट गए उन्हें 5 लाख तथा जिनकी दुकाने टूटी हैं उन्हें 2 लाख रुपए की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि गवर्नर को पंजाब सरकार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    वड़िंग ने कहा कि सरपंचों को छह माह पहले ही उनके पदों से बर्खास्त करके मुख्यमंत्री ने तानाशाही रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन लाख बच्चे बाहर चले गए और सरकार नशा खत्म करने की बात कह रही है। पंजाब से नशा रातो-रात खत्म नहीं हो सकता।

    खबरें और भी

    'अगर जाखड़ अपने पद से इस्तीफा देंगे...'

    अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ पर भड़कते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि अगर जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे देंगे तो वह उनके मुकाबले चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह बलराम जाखड़ का आज भी सत्कार करते हैं और अबोहर में आज भी कांग्रेस खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह किसानों को मुआवजा दिलवाने तथा नशे को रोकने लिए धरना दे रहे हैं। सरकार अगर पहले ही इंतजाम कर लेती तो आज लोगों को इतना भटकना न पड़ता।