पंजाब में SIR अभियान के लिए शनिवार-रविवार स्कूल रहेंगे खुले, शिक्षकों की छुट्टी नहीं; सरकार ने जारी किए निर्देश
पंजाब सरकार ने 11 और 12 जुलाई को सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल सामान्य रूप से खोलने के निर्देश दिए हैं। पूरा स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेगा और ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
पंजाब सरकार का SIR अभियान, 11-12 जुलाई को स्कूल खुले।
शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ निर्वाचन कार्य में सहयोग करेंगे।
इन दिनों स्कूलों में सामान्य पढ़ाई नहीं होगी, केवल ड्यूटी।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इन दोनों दिनों में स्कूलों का पूरा शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय स्टाफ अपनी नियमित ड्यूटी पर उपस्थित रहेगा और विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन अधिकारियों को पूरा सहयोग देगा।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के नौ जुलाई के निर्देशों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को एसआईआर-2026 के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहकर अभियान से जुड़े कार्यों में सहयोग करना होगा।
यह भी पढ़ें- कनाडा में दोस्ती के लिए दो पंजाबियों की गई जान, अब दोस्त शव भारत भेजने के लिए जुटा रहे फंड; टारगेट $40 हजार
एसआईआर स्टाफ का करेंगे सहयोग
सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव संबंधी कार्यों में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।
यह भी पढ़ें- 'सतलुज' फिल्म विवाद पर रवनीत बिट्टू ने साझा किए आंतकवाद के दौर के वीडियो, बोले- एक पहलू नहीं, पूरा सच जरूरी
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, निदेशकों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग ने आदेश की प्रतियां सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी हैं, ताकि किसी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।