Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी के चरित्र पर था शक, तेजधार हथियार से किया हमला; फिर पानी की टंकी पर खुद फंदा लगाकर दी जान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    फिरोजपुर के तलवंडी भाई में पत्नी पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसने वाटर वर्क्स की टंकी पर ...और पढ़ें

    पत्नी पर तेजधार हथियार से किया हमला। सांकेतिक फोटो

    पत्नी पर तेजधार हथियार से किया हमला। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. पति ने पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला किया।

    2. संदेह के चलते विवाद के बाद पति ने आत्महत्या की।

    3. घायल पत्नी फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। तलवंडी भाई के गांव ज्वाहर सिंह वाला में पत्नी पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने पहले उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में स्कूल के साथ बने वाटर वर्क्स की पानी की टंकी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घायल महिला को उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक के शव को विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया है।

    मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी गांव ज्वाहर सिंह वाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत सिंह को अपनी पत्नी पर संदेह था। इसी बात को लेकर शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उसने पत्नी के दोनों हाथों और गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    मृतक के भांजे बंटी ने बताया कि उसकी मामी सरकारी प्राइमरी स्कूल में खाना बनाने का काम करती है। कथित संबंधों को लेकर करीब छह माह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और पंचायत के माध्यम से समझौता करवाया गया था।

    पत्नी पर हमला करने के बाद मनप्रीत सिंह स्कूल के साथ बने वाटर वर्क्स की पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने अपने भाई को फोन कर आत्महत्या करने की बात बताई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का करीब पांच वर्षीय बेटा है।

    खबरें और भी

    थाना तलवंडी भाई के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी पर संदेह के चलते विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रामा वार्ड के डॉक्टर हरजिंदर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को विस्तृत पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेजा गया है।