Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की ठगी, धारीवाल पुलिस ने आरोपी पर कसा शिकंजा

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:08 PM (IST)

    धारीवाल पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की ठगी के आरोपी गुरकंवल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कल्याणपुर निवासी सुखदेव सिंह के बे ...और पढ़ें

    इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुखदेव सिंह निवासी कल्याणपुर ने बताया कि उसका बेटा सतिंदरपाल सिंह विदेश जाकर आजीविका कमाने का इच्छुक था।

    आरोपित ने उसे इंग्लैंड भेजने के लिए 13 लाख 65 हजार 386 रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे ही लौटाए गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित गुरकंवल सिंह निवासी ईस्ट मोती बाग, जगराओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।