Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बटाला में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, नशेड़ी पति ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दर्ज की FIR

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:55 PM (IST)

    गुरदासपुर जिले के बटाला में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी का शक के आधार पर बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी की किसी के साथ अवैध संब ...और पढ़ें

    बटाला में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, नशेड़ी पति ने उतारा मौत के घाट
    बटाला में अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, नशेड़ी पति ने उतारा मौत के घाट

    बटाला, जागरण संवाददाता। Batala Woman Murder कस्बा ध्यानपुर में नशेड़ी पति ने पत्नी पर शक के आधार पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में अरोपित पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, अरोपित पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है।

    आरोपित के बेटे विकास ने बताया कि वह घर से काम के लिए बाहर गया था। इसी दौरान उसके पिता अरुण ने उसकी 50 वर्षिय मां रमा के साथ मारपीट करनी शरू कर दी थी। इसी दौरान अरुण ने किसी तेजधार हथियार से हमला कर रमा की हत्या कर दी और फरार हो गया।

    हत्या का कारण

    आरोपित अरुण अपनी पत्नी पर किसी के साथ सबंध होने का शक करता था। इस बारे में कई बार रिश्तेदारों ने इकट्ठे होकर उसे समझायाष लेकिन अरुण किसी के बात नहीं सुनता था। विकास ने बताया कि उसका पिता अरुण नशा करने का आदि है और रमा से मारपीट कर पैसे छीन लेता था।

    पुलिस ने क्या कहा?

    वहीं, सिविल अस्पताल की डॉक्टर सवाती ने बताया कि जब रमा को अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। जिसकी सूचना थाना कोटली सूरत मल्ली को दे दी गई है। थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस का कहना है कि मामले में मृतका के परिजन जो भी पुलिस को बयान देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी