बटाला में खूनी रंजिश...पुरानी दुश्मनी में युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
बटाला के श्री हरगोबिंदपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक पर बाइक सवार हमलावर ने गोली चला दी। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया है। ...और पढ़ें

युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
HighLights
बटाला में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला।
बाइक सवार हमलावर ने जुगराज सिंह को गोली मारकर घायल किया।
गंभीर हालत में घायल को अमृतसर अस्पताल रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव अठवाल अड्डे के पास छोटे हाथी वाहन पर जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावर ने गोलियां चला दीं। फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल की पहचान गांव मडियाला निवासी जुगराज सिंह पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जुगराज सिंह अपने एक साथी के साथ छोटे हाथी वाहन पर कहीं जा रहा था। जब वह गांव अठवाल अड्डे के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए एक युवक ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, कांग्रेस ने किया सदन की कार्यवाही का बायकॉट
युवक पर चला दी तीन गोलियां
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर की पहचान गांव मडियाला निवासी साबी पुत्र बाली के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जुगराज सिंह पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली जुगराज सिंह को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
खबरें और भी
घटना की सूचना मिलते ही थाना घुमान पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- युवाओं के भविष्य और निष्पक्ष परीक्षाओं के लिए पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, केंद्र से सुधार की रखी मांग
हालत को देखते हुए अमृतसर किया रेफर
घायल जुगराज सिंह का उपचार अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम उसके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल रवाना हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि घायल के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का कारण सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।