Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे के खिलाफ बटाला पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू; मैदान में उतरे एक हजार जवान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:19 AM (IST)

    बटाला पुलिस ने नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन परहार' शुरू किया है, जिसमें 1000 पुलिसकर्मी शामिल हैं। ...और पढ़ें

    बटाला पुलिस ने नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन परहार' शुरू किया (फोटो: जागरण)

    बटाला पुलिस ने नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन परहार' शुरू किया (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. बटाला में 'ऑपरेशन परहार' के तहत पुलिस का व्यापक अभियान।

    2. 1000 पुलिसकर्मी दो दिवसीय नशा विरोधी अभियान में शामिल।

    3. नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने का लक्ष्य।

    जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए पुलिस जिला बटाला ने सोमवार को 'ऑपरेशन परहार' के तहत व्यापक सर्च अभियान शुरू किया।

    दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान में छह एसपी, 10 डीएसपी और करीब 1000 पुलिस कर्मियों को मैदान में उतारा गया है। अभियान का उद्देश्य नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है।

    एसएसपी बटाला मेहताब सिंह के बताया अभियान के लिए पुलिस जिला बटाला के 500 जवानों के साथ-साथ 500 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती अन्य जिलों से की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गठित विशेष टीमें जिले के विभिन्न संवेदनशील और चिन्हित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

    संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ ऐसे स्थानों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जहां से पहले नशा तस्करी की गतिविधियां सामने आती रही हैं। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं।

    जरूरत पड़ने पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'ऑपरेशन परहार' केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। दो दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

    पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में नशा तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।