Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में सड़क हादसे में बटाला के युवक की मौत, रोजगार की तलाश में गया था विदेश

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:30 PM (IST)

    बटाला के गांव घनिए के बांगर निवासी 36 वर्षीय राजबीर सिंह की दुबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को भारत लाने की अ ...और पढ़ें

    दुबई में सड़क हादसे में बटाला के युवक की मौत। फाइल फोटो

    दुबई में सड़क हादसे में बटाला के युवक की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बटाला के राजबीर सिंह की दुबई में मौत।

    2. सड़क हादसे में हुई 36 वर्षीय युवक की मृत्यु।

    3. परिवार ने शव भारत लाने की गुहार लगाई।

    जागरण संवाददाता, बटाला। निकटवर्ती गांव घनिए के बांगर निवासी एक युवक की दुबई में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय राजबीर सिंह के रूप में हुई है।

    वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और करीब डेढ़ वर्ष पहले बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से दुबई के रस अल खैमाह क्षेत्र में ड्राइवर की नौकरी करने गया था।

    पिता सुखविंदर सिंह के अनुसार राजबीर सिंह वहां पर ट्रक ड्राइवर का काम कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। दो दिन पहले उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राजबीर की मौत की खबर उसके साथियों ने फोन पर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    गांव में मातम का माहौल है और रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए परिवार के घर पहुंच रहे हैं। मृतक के पिता सुखविंदर सिंह ने बताया कि राजबीर सिंह परिवार की इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

    परिजनों ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार तथा भारतीय दूतावास से अपील की है कि राजबीर सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाकर गांव में अंतिम संस्कार करवाने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी सरकार से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

    खबरें और भी

    उनका कहना है कि विदेश में काम करने वाले कई परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते, ऐसे में सरकार को मृतक का शव भारत लाने की प्रक्रिया में हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए।