गुरदासपुर के बटाला में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत; जांच में जुटी पुलिस
बटाला के मलिकपुर गांव के पास एक अज्ञात कार ने साइकिल सवार दलबीर मसीह को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक ...और पढ़ें
-1785060046410_m.webp)
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
अज्ञात कार ने मलिकपुर के पास साइकिल सवार को टक्कर मारी।
टक्कर के बाद दलबीर मसीह की अस्पताल ले जाते समय मौत।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, बटाला। गांव मलिकपुर के पास बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिस दौरान बाइक सवार की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञता कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में साहिल मसीह वासी गांव कालियां ने बताया कि 24 जुलाई को रात करीब सवा आठ बजे उसका पिता दलबीर मसीह साइकल पर किसी काम से जा रहा था। जबकि उसी के गांव कार बलजिंदर सिंह अपनी स्कूटरी पर दलबीर मसीह के आगे जा रहा था।
जबकि वह अपनी बाइक पर बलजिंदर सिंह के पीछे आ रहा था। इसी दौरान काहनोवान की तरफ से एक तेज रफ्तार अज्ञात कार आई और बलजिंदर सिंह की स्कूटरी को टक्कर मारने के बाद अज्ञज्ञत कार ने दलबीर मसीह के साइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद दलबीर मसीह को काफी चोट लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।