पंजाब के गुरदासपुर में सरपंच के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस टीम
गुरदासपुर के गांव चोड़ सिधवां में देर रात सरपंच मनजिंदर सिंह के घर के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फायरिंग की। ...और पढ़ें

पंजाब के गुरदासपुर में सरपंच के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग (जागरण फोटो
HighLights
गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर फायरिंग।
दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने चार खाली खोल बरामद किए, सीसीटीवी खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर के सदर थाने के तहत आने वाले गांव चोड़ सिधवां के मौजूदा सरपंच के घर के बाहर देर रात मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावरों में से एक मोटरसाइकिल से उतरा और सरपंच के घर के गेट के ठीक सामने खड़ा होकर फायरिंग शुरू कर दी। सरपंच के घर के गेट पर गोलियों के दो निशान बने हैं, जबकि मौके पर पुलिस को चार खोल मिले हैं।
सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि वह रात करीब 12 बजे घर पहुंचे थे और करीब 1:30 बजे उन्हें आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने यह सोचकर अनदेखा कर दिया कि कोई पटाखे फोड़ रहा है। जब वह सुबह उठे तो घर के अंदर गोली के दो खोल दिखे, जिसके बाद उन्होंने सदर थाने को सूचना दी। सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि उनके पास कभी रंगदारी की कोई कॉल नहीं आई और न ही उनकी ऐसी कोई दुश्मनी है कि कोई गोली चला दे।
डीएसपी शाहबाज सिंह और सदर गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।