Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी शामिल, स्मार्ट सीमा प्रबंधन के लिए अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:32 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) का शुभारंभ करेंगे। यह प्रणाली करतारपुर साहिब कॉरिडोर और अटा ...और पढ़ें

    अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS। फोटो जागरण

    अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS। फोटो जागरण


    HighLights

    1. अमित शाह 9 जून को LPMS का करेंगे शुभारंभ।

    2. करतारपुर कॉरिडोर, अटारी बॉर्डर LPMS में होंगे शामिल।

    3. स्मार्ट सीमा प्रबंधन, व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा।

    संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ जून को नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत आने वाले बॉर्डर एरिया में करतारपुर साहिब कारिडोर डेरा बाबा नानक के अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी बार्डर भी शामिल है।

    यह पहल स्मार्ट बार्डर मैनेजमेंट और सीमा पार व्यापार व यात्रियों की आवाजाही में सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है। लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफार्म है, जिसे सभी लैंड पोर्ट्स के कामकाज को एकीकृत सिस्टम में जोड़ने के लिए बनाया गया है।

    यह लैंड पोर्ट्स को एयरपोर्ट और सी-पोर्ट की तरह ही लाजिस्टिक्स जानकारी के सुरक्षित और रियल-टाइम आदान-प्रदान की सुविधा देता है। यह प्रणाली कार्गो और यात्रियों की प्रोसेसिंग के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो प्रदान करती है, जिसमें स्लाट बुकिंग, भुगतान, ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस शामिल हैं।

    एलपीएमएस का शुभारंभ भारत की आधुनिक और तकनीक-सक्षम स्मार्ट बार्डर मैनेजमेंट प्रणाली की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। यह व्यापार सुगमता, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने की राष्ट्र की रणनीतिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। एलपीएमएस को सभी भूमि बंदरगाहों के परिचालन को एकीकृत प्रणाली में संयोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    खबरें और भी