पंजाब के बटाला में बिजली के मीटर से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, मना करने पर 6 गोलियां मारकर कर दी व्यक्ति की हत्या
बटाला के सीड़ा गांव में बिजली मीटर से छेड़छाड़ को लेकर हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्तौल से छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

बटाला में बिजली मीटर छेड़छाड़ रोकने पर युवक को मारी छह गोलियां।
HighLights
बटाला में बिजली मीटर छेड़छाड़ रोकने पर युवक की हत्या
आरोपी गगनदीप ने लाइसेंसी पिस्तौल से छह गोलियां मारीं
पुलिस ने आरोपी गगनदीप और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के गांव सीड़ा में मामूली कहासुनी के बाद लाइसेंसी पिस्टल से छह गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी। थाना घणीए के बांगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गोलियां मारने की वजह बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ बताया जा रहा है।
नरिंदर सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। इस दौरान आरोपित गगनदीप सिंह बिजली के मीटर के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसका भाई मनप्रीत सिंह गगनदीप सिंह को बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ करने से रोक रहा था।
जिस दौरान गगनदीप सिंह और मनप्रीत में मामूली कहासुनी हुई और आरोपित गगनदीप सिंह अपने घर चला गया। गगनदीप सिंह की पत्नी ने ही गगनदीप को पिस्टल दी थी। जिसके बाद गगनदीप सिंह ने मनप्रीत पर छह गोलियां चला दी। मनप्रीत सिंह के शरीर पर छह गोलियां लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार ने बताया कि आठ बजे मनप्रीत सिंह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बिजली के मीटर को लेकर इनमें मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गगनदीप सिंह ने अपने घर से पिस्टल ला कर 6 गोलियां मनप्रीत सिंह पर सीधे चला दीं।
खबरें और भी
छह गोलियां लगने से मनप्रीत सिंह की मौत अस्पताल जाते समय रास्ते में ही हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि आरोपित गगनदीप सिंह और उसकी पत्नी जसवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपित गगनदीप सिंह और जसवीर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।