विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurdaspur: विदेश में सेटल होने का झांसा देकर की शादी, फिर ठग लिए लाखों रुपये; सुसर और पति के खिलाफ केस दर्ज

By Sunil KumarEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 15 Oct 2023 09:35 AM (IST)

Punjab Crime News पंजाब के गुरदासपुर में विदेश में सेटल होने का झांसा देकर शादी कर ली। उसके बाद लाखों ...और पढ़ें

शादी कराकर विदेश में सेटल होने का झांसा देकर मारी 60 लाख की ठगी
शादी कराकर विदेश में सेटल होने का झांसा देकर मारी 60 लाख की ठगी

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने शादी कराकर विदेश में सेटल होने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। तारा सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी न्यू संत नगर ने बताया कि उसकी बेटी दमनप्रीत कौर की शादी 20 जनवरी 2019 को आरोपित हरप्रीत सिंह निवासी शेरशाह सूरी रोड, हरगोबिंदपुर एवेन्यू, छेहर्टा, अमृतसर के साथ हुई थी।

झांसा देकर 60 लाख रुपए ऐंठ लिए

आरोपित ने उसकी बेटी के साथ शादी कराकर विदेश में सेटल होने का झांसा देकर 60 लाख रुपए ऐंठ लिए। यही नहीं आरोपित दहेज में 15 लाख रुपए की भी मांग करता था। मामले के जांच अधिकारी एसआइ बनारसी दास ने बताया कि डीएसपी सिटी की जांच के बाद आरोपित हरप्रीत सिंह और बलकार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ के सह-प्रभारी को दी शुभकामनाएं, कहा- पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना

विदेश भेजने का झांसा देकर मारी ठगी

वहीं थाना सिटी की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने के दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राम लाल पुत्र बलविंदर कुमार निवासी मोहल्ला बहरामपुर ने बताया कि आरोपित राजन मसीह निवासी किला दर्शन सिंह, बटाला और जसप्रीत सिंह निवासी बटाला ने उससे कुवैत भेजने के नाम पर 50 हजार रुपए लिए थे।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: मोगा में दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तलवारों से काट दी बाजू, लड़की के साथ...

इसके अलावा बलविंदर सिंह से 50 हजार, गुरसेवक सिंह से 43,500, बलविंदर सिंह से 48 हजार, गुरप्रीत सिंह ने 42 हजार, शर्मा लाल से 45 हजार, अमरजीत सिंह से 48 हजार, राम लाल से 45 हजार, शाम लाल से 30 हजार, अमनदीप से 48 हजार, राहुलप्रीत से 48 हजार, रणजीत सिंह से 48 हजार, गुरबाज सिंह से 42 हजार, अभिनव शर्मा से 35 हजार और विपन से 30 हजार रुपए लिए गए थे। आरोपितों ने कुल 6 लाख 44 हजार 500 रुपए की ठगी मारी है। पैसे लेने के बाद उन्हें जाली टिकटें और वीजा थमा दिए गए। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।