Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ के सह-प्रभारी को दी शुभकामनाएं, कहा- पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:16 PM (IST)

    चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन के भंग होने के बाद बीते दिन डॉ. एसएस आहलूवालिया को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने आज पंजाब के मुख्यम ...और पढ़ें

    सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ के सह-प्रभारी को दी शुभकामनाएं
    सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ के सह-प्रभारी को दी शुभकामनाएं

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. एसएस आहलूवालिया को दी शुभकामनाएं
    2. लोगों के कल्याण के लिए बनेगा एक मजबूत संगठन
    3. 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में एक आयोजित होगा रक्तदान शिविर

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन के भंग होने के बाद बीते दिन डॉ. एसएस आहलूवालिया (Dr. SS Ahluwalia) को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. आहलूवालिया को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

    उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना है। जिस प्रकार पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी का एक मजबूत संगठन बनाया है, उसी प्रकार चंडीगढ़ में भी लोगों के कल्याण के लिए एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- बीजेपी में शामिल हुए सेखड़ी भाइयों के मारपीट का वीडियो वायरल, जमीन को लेकर हुआ विवाद

    पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक सुविधाएं देना है- भगवंत मान

    इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलूवालिया ने चंडीगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए जल्द ही बैठकों का दौर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर होगा आयोजित

    डॉ. आहलूवालिया ने आगे कहा कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर चंडीगढ़ में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक से अधिक रक्त एकत्रित करना है, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण जान का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर से उन लोगों को मदद मिलेगी, जो डेंगू के कारण खून की कमी के से पीड़ित हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट के वॉशरूम से 450 ग्राम सोना बरामद, दुबई से अवैध तरीके से लाया गया था गोल्ड