Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर के लंबी में सनसनी, आंगनबाड़ी सहायिका का कत्ल; तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:52 PM (IST)

    लंबी के फतेहपुर मनिया गांव में आंगनबाड़ी सहायिका रमनदीप कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही ह ...और पढ़ें

    आंगनबाड़ी सहायिका का कत्ल (फोटो: जागरण)

    आंगनबाड़ी सहायिका का कत्ल (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. आंगनबाड़ी सहायिका रमनदीप कौर की तेजधार हथियार से हत्या।

    2. आरोपी कार में लिफ्ट लेकर फरार, सीसीटीवी फुटेज सामने।

    3. पुलिस जांच में जुटी, परिजनों के बयान के बाद होगी FIR।

    संवाद सूत्र, लंबी/मुक्तसर। लंबी के गांव फतेहपुर मनिया में आंगनबाड़ी सेंटर में सुबह एक महिला की तेजधार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। मृतका आंगनबाड़ी सेंटर में सहायिका का काम करती थी। हत्यारा कार में लिफ्ट लेकर फरार हो गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    इस घटना को आंगनबाड़ी सेंटर में उस समय अंजाम दिया गया जब वह सेंटर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अकेली थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना लंबी की पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका का पहचान 30 वर्षीय रमनदीप कौर पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए पति प्रीतम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रमनदीप कौर को करीब दो साल पहले आंबनबाड़ी में नौकरी मिली थी। वे बुधवार को रोजाना की तरह सुबह आठ बजे घर से ड्यूटी पर चली गई। इसके बाद लगभग आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि पत्नी की हत्या हो गई है।

    जब वह यहां पहुंचे तो देखा कि लहूलहान उसकी पत्नी का शव पड़ा है। गला काटा गया और शारीर के अन्य हिस्सों में तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। शव के पास ब्लेड भी मिले हैं। मेरी या मेरी पत्नी की किसी के साथ किसी तरह की दुश्मनी नहीं थी।

    खबरें और भी

    आसपास लगे सीसीटीवी में आरोपित भागता हुआ देखा गया है। जिसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मेरे दो बच्चे हैं। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

    मृतका के भाई हरजिंदर सिंह वासी फुल्लू खेड़ा ने बताया कि बहन सुबह ड्यूटी पर गई थी और कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि हत्यारे का वीडियो तो उन्होंने देखा है, लेकिन परिवार उसे पहले से नहीं जानता है।

    उन्होंने पुलिस से हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस हत्या से इलाके में चिंता और डर का माहौल है कि अगर कोई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आकर किसी महिला की हत्या कर दे, तो फिर किसे सुरक्षित माना जाए?

    डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह नौ बजे के बाद इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सभी जानकारी जुटा रहे हैं। डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि वे इस हत्या की गहन जांच कर रहे हैं।

    स्पाट से सुबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। फोरेंसिक जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। आरोपित की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के स्वजन के बयान लिए जा रहे हैं। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।