Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather: पंजाब में बदले मौसम के मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंडक; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 07:56 AM (IST)

    Punjab Weather पंजाब में फिर से मौसम के मिजाज बदल गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट महसूस की गई है। भीषण गर्मी से जूझ ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून
    Punjab Weather: पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून

    HighLights

    1. बारिश के बाद भीषण गर्मी से मिली राहत
    2. तेज हवाओं से तापमान में हुई ठंडक

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। Punjab Weather News: पंजाब में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। शनिवार को धूप के साथ-साथ बादल छाने के भी आसार बने हुए हैं।

    शहर में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में जी रहे लोगों को वर्षा होने पर राहत मिली है। इससे तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।

    इतना रहा तापमान

    अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्यसिस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। उधर, धान की फसल को भी पानी लगने से किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को सताया हुआ था। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे थे।

    गर्मी से मिली राहत

    सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का प्रकोप जोरों पर चल रहा था। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय करने में जुटे हुए थे। हर किसी की निगाह आसमान पर टिकी हुई थी, मगर राहत की कोई भी उम्मीद नहीं दिखाई दे रही थी।

    यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, छह डिग्री गिरा पारा; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

    रुक-रुक कर हुई बारिश

    शुक्रवार को भी सुबह से ही गर्मी का प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन करीब दस बजे अचानक पर काले बादल छाए गए और थोड़ी देर के बाद रुक-रुक कर हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी तेज हवाएं चलने से घरों में दुबके हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि दोपहर के समय हलकी बारिश और तेज हवाएं थम गईं।

    खबरें और भी