यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather News: पंजाब में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, छह डिग्री गिरा पारा; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल
Punjab Weather News पंजाब में बारिश के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। रविवार को भी आसमान में बादल छा ...और पढ़ें

HighLights
- दो दिन बारिश होने की संभावना
- मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News: पंजाब में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक वर्षा होने की संभावना है। 11.07 एमएम वर्षा के चलते छह डिग्री पारा गिर गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज भी छाए रहेंगे बादल
सुबह हुई बारिश के बाद दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिससे गर्मी से लोग बुरी तरह बेहाल हो गए। वहीं शाम को फिर से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक कभी भी बादल छाए रह सकते हैं और वर्षा शुरू हो सकती है।
इतनी बारिश हुई रिकॉर्ड
चौबीस घंटों के दौरान लुधियाना में 13.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें: Punjab weather Update: कई जिलों में जमकर बरसे मानसून के मेघ, बाढ़ आने से बह गया पुल, सौ गांवाों का टूटा संपर्क
मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक वर्षा की संभावना है। इस दिन मौसम का येलो अलर्ट रहेगा जिससे कुछ-कुछ जिलों में बारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। बादल छाए रह सकते हैं और वर्षा हो सकती है।
कई दिनों से गर्मी ने किया हुआ था बेहाल
पिछले कई दिन से गर्मी का प्रकोप लगातार जारी था। गर्मी और उमस से लोग हाल बेहाल थे। इसके साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हुई थी। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे थे। शुक्रवार को भी सुबह से दोपहर तक गर्मी का प्रकोप रहा। लग रहा था कि अभी गर्मी से राहत मिल पाना मुश्किल है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Punjab Weather News: पंजाब में झमाझम बरसेंगे बदरा, दो दिन तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देर रात को अचानक से आसमान पर काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। थोड़ी दूर के बाद बारिश होनी शुरू हो गई। पूरी रात रुक-रुक बारिश होने से मौसम ने करवट बदल ली। हर किसी ने इस चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत महसूस की है।