यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दिखाए तेवर...सुबह-शाम छाया कोहरा; जानें आगे कैसा रहेगा राज्य का हाल
Punjab Weather Today पंजाब में भी सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारि ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में बदला मौसम का मिजाज
- कई स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी
- आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। Punjab Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के कारण मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है।
पंजाब में भी सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल गया है।
कई स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी
सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संंभावनाएं हैं। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री बना हुआ था, वहीं सोमवार को गिरकर 21 डिग्री और 13 डिग्री पर पहुंच गया है।
गुलाबी ठंड ने पकड़ी रफ्तार
एक बार मौसम ने करवट बदली है। इसके चलते गुलबी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर से बदलाव का अलर्ट जारी किया था और हल्की वर्षा होने का भी अनुमान जताया था।

इसके तहत रविवार देर शाम को ही मौसम बदल गया और सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। तेज हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया।
यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में बदले मौसम के तेवर, सुबह-शाम छाया कोहरा; तापमान में गिरावट आने से ठंड ने पकड़ी रफ्तार
पराली जलाने से बढ़ी थी परेशानी
पंजाब में किसानों के लगातार पराली दहन के कारण धुएं ने आसमान को पहले ही आगोश में लिया हुआ था। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के चलते रविवार शाम को बादल छा गए। सोमवार को भी छाए रहे। मौसम के बदलाव के चलते पड़ी धुंध ने लोगों की मुश्किलों को ओर बढ़ा दिया। सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शहर के भीतर धुंध इतनी दिखाई नहीं दी, लेकिन हाईवे पर धुंध छाने से लोगों को परेशानी हुई।