Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के गुरदासपुर में सड़क हादसा, अमृतसर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत; 8 यात्री घायल

    Updated: Fri, 22 May 2026 10:05 AM (GMT+05:30)

    अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कलेर खुर्द के पास एक टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई और आठ यात्री घायल हो गए। इस हादसे में बस के पीछे आ रही ...और पढ़ें

    अमृतसर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत, आठ यात्री घायल।

    अमृतसर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत, आठ यात्री घायल।

    HighLights

    1. अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस कलेर खुर्द के पास पलटी

    2. हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत

    3. आठ यात्री घायल, पांच गाड़ियां भी टकराईं

    जागरण संवाददाता, बटाला। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कलेर खुर्द के पास अमृतसर से जम्मू जा रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। जिस दौरान बस में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

    जबकि पांच यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस दौरान बस के पीछे से आ रही पांच गाड़ियां भी आपस में टकरा कर बुरी तरह से हादसा ग्रस्त हो गई। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 9.51.16 AM

    बस में सवार हरीश और नितश वासी जम्मू ने बताया कि वह अमृतसर के एक प्राइवेट कालेज में पढ़ता है। कालेज से पेपर खत्म होने के बाद वह अपने आठ दोस्तों के साथ अमृतसर से जम्मू टूरिस्ट बस नंबर जेके 02 डीएस 8849 पर सवार हो कर अपने घर जा रहे थे।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 9.51.15 AM (2)

    हम सभी दोस्त बस के पीछे बैठे हुए थे। जब बस पलटी उस समय हम सोए हुए थे। जब आंख खुली तो पता चला कि बस पलटने से पीछे वाला शीशा टूटने के कारण मैं और मेरे कुछ दोस्त बस से बाहर गिर गए हैं। इस दौरान बस मे तो दो दोस्तों की बस पलटने से मौके पर ही मौत हो गई।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 9.51.14 AM

    एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे एक टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई। जिस दौरान करीब आठ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस दौरान बस के पीछे से आ रही करीब पांच गाड़ियां भी आपस में टकराई है। हालांकि इस दौरान उन गाड़ियों में किसी को कोई चोट नहीं पहुची है।