बटाला में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आधा किलोमीटर तक बिखरे अंग; हादसा या साजिश!
बटाला के अमृतसर बाईपास के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। अंग आधा किलोमीटर तक बिखरे मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेक ...और पढ़ें

पुलिस की तरफ से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
HighLights
अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बटाला रेलवे ट्रैक पर मिला।
शव के अंग आधा किलोमीटर तक बिखरे हुए पाए गए।
पुलिस हादसे या साजिश के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, बटाला। गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला क्षेत्र में अमृतसर बाईपास के नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव के अंग रेलवे ट्रैक पर लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में बिखरे हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव के सभी हिस्सों को एकत्रित किया और आगे की कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
प्राथमिक अनुमान के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात या तड़के सुबह के समय हुई हो सकती है, जब रेलवे ट्रैक पर आवाजाही कम होती है।
यह भी पढ़ें- अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने थामा वारिस पंजाब दे का दामन; अयाली ने साधा निशाना
हादसे के कारणों को जानने में जुटी पुलिस
पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या की संभावना से लेकर दुर्घटना और अन्य परिस्थितियां भी शामिल हैं। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे AAP मंत्री-विधायक, भगवंत मान बोले- जो फैसला होगा, श्रद्धा से स्वीकार करेंगे
शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला
शव काफी हद तक क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान में भी कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।
सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की टक्कर से हुई या किसी अन्य कारण से पहले उसकी मृत्यु हो चुकी थी।