Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर नगर निगम पर AAP का कब्जा, कांग्रेस और BJP को झटका; अकाली दल का नहीं खुला खाता

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:27 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर नगर निगम चुनाव में 50 में से 35 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को 9 और भाजपा को 3 सीटें मिलीं। ...और पढ़ें

    जीत के बाद खुशी मनाते आप समर्थक। फोटो जागरण

    जीत के बाद खुशी मनाते आप समर्थक। फोटो जागरण

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर निगम में 35 सीटें जीतीं।

    2. कांग्रेस को 9 और भाजपा को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा।

    3. आप विधायक जिंपा ने जीत को विकास कार्यों की मुहर बताया।

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर। नगर निगम होशियारपुर के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए निगम पर कब्जा कर लिया है। पचास सीटों में से आप ने 35 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस नौ सीटें जीतने में कामयाब हुई है।

    भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। तीन वार्डों में आजाद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। निगम चुनावों में अकाली दल बादल का खाता नहीं खुला है। वहीं बसपा भी जीत का स्वाद नहीं चख पाई।

    बता दें कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से करवाए गए चुनाव में आप 50, कांग्रेस 50, भाजपा 44, शिरोमणि अकाली दल बादल 36 और बसपा ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। नगर निगम में बहुमत के लिए 26 सीटों की जरूरत थी। आप के खाते में 35 सीटें आई हैं। निगम में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा। विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस रहेगी।

     

    पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 43 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 34 सीटों का नुकसान हुआ है। भाजपा पिछले निगम चुनाव में चार सीटें जीती थी। इस बार उसके खाते में तीन सीटें आई थीं। भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है।

    आप ने पिछले चुनाव में सिर्फ दो सीटें जीती थीं। इस चुनाव में आप को 33 सीटों का फायदा हुआ है। आप विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि जनता ने आप सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। निगम में आप का मेयर बनेगा। विकास कार्यों में और ज्यादा तेजी लाई जाएगी।

    खबरें और भी