Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर की टक्कर से दंपती और मासूम बच्चे की मौत; 4 वर्षीय बच्ची घायल

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:33 PM (IST)

    होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर डविडा अहरियाना गांव के पास देर रात एक टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती और उनके छह साल के बेटे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    टिप्पर की टक्कर से दंपती और मासूम बच्चे की मौत, 4 साल की बच्ची घायल।

    टिप्पर की टक्कर से दंपती और मासूम बच्चे की मौत, 4 साल की बच्ची घायल।

    HighLights

    1. होशियारपुर में टिप्पर की चपेट में आने से तीन की मौत

    2. मृतकों में दंपती शौकत, शमां और छह साल का बेटा रेहान शामिल

    3. चार साल की बच्ची चमत्कारिक रूप से बची, पैर में फ्रैक्चर

    हजारी लाल, होशियारपुर। वीरवार देर रात होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर गांव डविडा अहरियाना के पास टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनका छह साल का मासूम बेटा शामिल है।

    थाना मेहटियाना पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शौकत (35), उसकी पत्नी शमां (32) और बेटा रेहान (6) निवासी चब्बेवाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शौकत पशु पालन का काम करता था। शुक्रवार को फिल्लौर में रहते अपने पिता

    मोहम्मद शरीफ से मिलने के लिए गया था। उनसे मिलने के बाद शौकत मोटरसाइकिल पर सवार होकर पत्नी और दो बच्चों के साथ चब्बेवाल के लिए रवाना हुआ।

    रात ढाई बजे के करीब गांव डविडा अहरियाना के पास होशियारपुर की तरफ से आ रहे टिप्पर की चपेट में शौकत की मोटरसाइकिल आ गई। इस दर्दनाक हादसे में शौकत, उसकी पत्नी शमां, और मासूम बेटा रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। मालूम पड़ा है कि रात का अंधेरा था और लाइटें पड़ने से शौकत सामने आ रहे टिप्पर को भांप नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया।

    मौत के मुंह से निकली मासूम बच्ची

    इस दर्दनाक हादसे में जहां परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, वहीं चार साल की दुधमुंही बच्ची मौत के मुंह से निकल आई। दरअसल, बच्ची अपनी मां के गोद में थी। जब हादसा हुआ तो बच्ची मां के गोद से छूटकर सड़क पर जा गिरी थी।

    खबरें और भी

    उसके ऊपर से टिप्पर नहीं गुजरा। इसलिए वह बच गई। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक मासूम बच्ची की टांग में फ्रैक्चर है। सरकारी अस्पताल होशियारपुर में उसका उपचार चल रहा है।