होशियारपुर में हेड मास्टर ने 8वीं छात्रा को जबरन कार में बैठाया, फिर गोली खिलाकर किया दुष्कर्म
होशियारपुर जिले के गांव अरनियाला शाहपुर स्कूल के सरकारी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर पर 12 वर्षीय 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

होशियारपुर में 8वीं की छात्रा से हेड मास्टर ने किया दुष्कर्म।
हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर जिले के अंतर्गत गांव अरनियाला शाहपुर स्कूल के सरकारी मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अनुज वासुदेव पर 12 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
हरियाणा पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उसने अपनी बेटी से स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उसकी बेटी ने रोते हुए उन्हें बताया कि उसके स्कूल का हेडमास्टर पिछले कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा है।
जो मेरे साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता है। मेरे शरीर का गलत तरीके से इस्तेमाल करता है। और मुझे इस बारे में किसी को बताने पर स्कूल से निकलवाने की धमकी देता है। लड़की ने अपने पिता को बताया कि जब आपने मुझे 11 अगस्त को स्कूल छोड़ा था।
उस दिन स्कूल का हेडमास्टर मुझे पूरा दिन परेशान करता रहा। उस दिन भी मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया गया और स्कूल की छुट्टी के दौरान हेडमास्टर मुझे जबरदस्ती अपनी कार में डालकर अपने साथ ले गया।
रास्ते में उसने श्मशान घाट के पास कार रोकी और जबरदस्ती मेरे मुंह में एक सफेद रंग की गोली डाल दी। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया और यह सब करने के बाद, उसने उसे घर से 500 मीटर दूर कार से उतार दिया और चला गया। हरियाणा थाने की पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में लगी हुई है।
