Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दो बार विश्व कप जीताने वाले को गद्दार कहना AAP की नीच मानसिकता', चिंट्टू हंस बोले- हरभजन के साथ पूरा देश खड़ा है

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 03:59 PM (GMT+05:30)

    भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष चिंट्टू हंस ने हरभजन सिंह भज्जी को गद्दार कहने पर आम आदमी पार्टी की कड़ी निंदा की है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. चिंट्टू हंस ने AAP को हरभजन भज्जी पर टिप्पणी के लिए घेरा।

    2. कहा, भज्जी ने पंजाब के हित में भाजपा का दामन थामा।

    3. आम आदमी पार्टी हर क्षेत्र में विफल हो रही है।

    संवाद सहयोगी, होशियारपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के अध्यक्ष चिंट्टू हंस ने कहा कि देश को क्रिकेट में दो विश्व कप (विश्व कप वन डे, आईपीएल) जीताने वाले हरभजन सिंह भज्जी को गद्दार कहना आम आदमी पार्टी की नीच मानसिकता को दर्शाता है।

    उन्होनें कहा कि जब मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में गए थे तो क्या वह देशभक्त बन गए थे? दूसरी तरफ हरभजन सिंह भज्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है और उन्होंनें यह फैसला पंजाब व पंजाबियों को हित में लिया है।

    चिंट्टू हंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर क्षेत्र में फेल साबित हो रही है, जिसके चलते उसके राष्ट्रीय हित कहने वाले नेता भाजपा का दामन थाम रहे है। उन्होंनें कहा कि राष्ट्र भक्त क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के साथ सारा देश खड़ा है और पूरी भाजपा उनके साथ है।