Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अफसर-तस्कर गठजोड़ का राजफाश, एडीशनल सुपरिंटेंडेंट समेत 12 गिरफ्तार; होशियारपुर जेल में करते थे नशे की आपूर्ति

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:37 PM (IST)

    होशियारपुर केंद्रीय जेल में अधिकारी-तस्कर गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ है, जो जेल के अंदर मोबाइल और नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। ...और पढ़ें

    होशियारपुर जेल में करते थे नशे की आपूर्ति। फाइल फोटो

    होशियारपुर जेल में करते थे नशे की आपूर्ति। फाइल फोटो


    HighLights

    1. होशियारपुर केंद्रीय जेल में अधिकारी-तस्कर गठजोड़ का भंडाफोड़।

    2. एडिशनल सुपरिंटेंडेंट हरभजन सिंह सहित 12 लोग गिरफ्तार।

    3. जेल में मोबाइल और नशीले पदार्थों की होती थी सप्लाई।

    हजारी लाल, होशियारपुर। जिला पुलिस ने केंद्रीय जेल होशियारपुर में अफसर-तस्कर गठजोड़ का राजफाश किया है। यह नेटवर्क पैसा लेकर जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशे की सप्लाई करता था। पुलिस ने एडीशनल सुपरिंटेंडेंट हरभझन सिंह समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. संदीप मलिक ने कहा कि तफ्तीश करके पुलिस तह तक जाएगी। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

    डॉ. संदीप मलिक ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय जेल में बंद गैंग्सस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना ने एक वीडियो वायरल की थी। उसने आरोप लगाया था कि जेल के एडीशनल सुपरिंटेंडेंट हरभजन सिंह उससे नशे की सप्लाई करवाता है। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

    चूंकि वीडियो जेल के अंदर से जारी हुई थी। इसलिए इसे गंभीरता से लिया गया। एसएसपी ने बताया कि सारे मामले की जांच के लिए एसपी मेजर सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई थी। जांच करने पर यह तथ्य सामने आया कि जेल में नशा की तस्करी हो रही है।

    मोबाइल फोन भी जेल में पहुंचाए जाते हैं। इस सारी गतिविधियों में एडीशनल सुपरिंटेंडेंट हरभझन सिंह, एक वार्डन और कुछ जेल के अंदर बैठे तस्कर और कुछ बाहर बैठे तस्करों का नेटवर्क है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राज कबूल दिया।

    खबरें और भी

    इस मामले में अभी तक एडीशनल सुपरिंटेंडेंट हरभजन सिंह, वार्डन रविंदर सिंह समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा तस्करी के नेटवर्क में शामिल मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी बठिंडा, गुरिवंदर सिंह उर्फ बाबा निवासी गुरदासपुर, गुरमिंदरजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गुरदासपुर, इंद्रजीत सिंह गिल निवासी मोगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ मोनू निवासी होशियारपुर, भूमि सिंह निवासी हरियाना होशियारपुर, गुरजिंदर सिंह उर्फ बूटर निवासी बटाला, हरविंदर सिंह उर्फ मनु भलवान निवासी बटाला, राकेश कुमार उर्फ केशा निवासी होशियारपुर, बलजिंदर सिंह निवासी बटाला को गिरफ्तार किया गया है।

    इन आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत से रिमांड हासिल करके इनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि जेल में नशा पहुंचना गंभीर विषय है। जांच जारी है। जो भी इसमें संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।