Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के होशियारपुर में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर 

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:08 PM (IST)

    होशियारपुर में दसूहा मियानी रोड पर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे के समय बस में सवार करीब 10 छात्र सुरक्षित बचा लिए गए। ...और पढ़ें

    स्कूल बस पलटने से हादसा। फोटो जागरण

    स्कूल बस पलटने से हादसा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. होशियारपुर में दसूहा मियानी रोड पर स्कूल बस पलटी।

    2. बस में सवार करीब 10 छात्र सुरक्षित बचाए गए।

    3. पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश बताए।

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर। दसूहा मियानी रोड पर गांव चाक बांबू के पास अनियंत्रित होकर एक स्कूल बस खेतों में जा पलटी। हादसे के वक्त बस में 10 के करीब छात्र मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद ही राहगीरों की मदद से सभी छात्रों को बस से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे के बाद सभी छात्र बच्चे सुरक्षित है।

    जानकारी के मुताबिक जोबंद सिंह मॉडल स्कूल की बस सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। तभी बस गांव चाक बांबू के पास अचानक खेतों में जा पलटी। हादसे के दौरान राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला। बस को अंजू नामक व्यक्ति।चला रहा था। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने बच्चों के परिजनों को सूचित कर उनके हवाले किया।

    वहीं इस मामले में इस संबंधी जब दसूहा थाना प्रभारी दलजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हादसा ग्रस्त बस को दसूहा थाना में लाया गया और स्कूल मैनेजमेंट को थाना में बुलाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बारे में बताया गया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की चेतावनी दी गई।