Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुर में तस्करों के साथ डांस करते गिरफ्तार जेल सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह का वीडियो वायरल, नोटों की कर रहे बारिश

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

    डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह नशे की तस्करी मामले में जांच के घेरे में हैं। एक वायरल वीडियो में उन्हें जमानत पर छूटे एक युवक के साथ नाचते और नोट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह नशे की तस्करी में गिरफ्तार।

    2. वायरल वीडियो में जमानत पर छूटे युवक संग डांस करते दिखे।

    3. तस्करों से सीधे संबंधों का खुलासा, पुलिस जांच जारी।

    नीरज शर्मा, होशियारपुर। पिछले दिनों जेल में नशे की तस्करी के रूप में पकड़े गए डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह के मामले में जहां पुलिस लगातार जांच कर रही है। जांच में यह जाने की कोशिश की जा रही है कि हरभजन सिंह के साथ इस गोरख धंधे में जेल में वह बाहर कौन-कौन शामिल है, वहीं अब हरभजन सिंह की ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके सीधे संबंध तस्करों से सामने आ रहे हैं।

    हरभजन सिंह जेल में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की रिटायरमेंट पार्टी में गए थे, जहां जेल में जमानत से आया युवक उनके साथ डांस कर रहा था ओर उनपर नोटों की बारिश कर रहा था जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डीजे पर झूमते हुए उक्त अधिकारी नोटों की बारिश कर रहे हैं और साथ में ठुमके भी लगा रहे हैं। जिसमें रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने पार्टी में हरभजन सिंह के साथ मिलकर जेल से हवालाती को पार्टी में बुलाया था।

    डीएसपी की वीडियो सामने आने के बाद से रिटायर्ड हुए सब इंस्पेक्टर से भी पूछताछ की जा सकती है, सूत्रों के अनुसार जो पुलिस अधिकारी जेल में नशा पकड़ते थे उन पुलिस कर्मियों को भी हरभजन सिंह दबाता था।

    बता दें कि इसी मामले में कुछ दिन पहले जेल में बंद एक गैंगस्टर ने वीडियो वायरल की थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि जेल में जो गोरख धंधा चल रहा है उसके पीछे आलाधिकारी शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे जिसके आधार पर दल सुपरिंटेंडेंट के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है उक्त मामले की जांच पुलिस कर रही है।