Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मोगा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख 

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:44 PM (IST)

    मोगा के कच्चा दोसांझ रोड पर एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर का बड़ा हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा ह ...और पढ़ें

    बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग। फोटो जागरण

    बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मोगा के कच्चा दोसांझ रोड पर घर में आग।

    2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला।

    3. फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर बचाकर बड़ा हादसा टाला।

    राजकुमार राजू, मोगा। स्थानीय कच्चा दोसांझ रोड पर सोमवार को दोपहर बाद एक घर में भीषण आग लगने से घर का बड़ा हिस्सा और कीमती सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है, हालांकि कुछ लोगों द्वारा बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड के पूर्व पार्षद गवर्धन पोपली ने बताया कि मनजीत कौर के परिवार की ओर से उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी गई।

    वह तुरंत मौके के लिए रवाना हुए और रास्ते में ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम, तेज तूफान और रास्ते में गिरे पेड़ों के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण सड़कों पर भी भारी भीड़ थी।

    पार्षद पोपली ने कहा कि इलाके में नीची बिजली तारों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी इस मामले को लेकर लोगों द्वारा शिकायत की गई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली की तारों के नीचे ऊंची इमारतें बनाने से परहेज किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े जानी नुकसान से बचा जा सके।

    उन्होंने सरकार और पावरकाम विभाग से भी अपील की कि जहां नीची तारों के कारण सबसे अधिक खतरा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों की बातें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम की गति बहुत धीमी है।

    खबरें और भी

    वहीं, फायर अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3 बजकर 12 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के दौरान रास्ते में भारी ट्रैफिक, गिरे पेड़ और तंग सड़कों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक फायर ब्रिगेड गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    फायर अधिकारी ने बताया कि आग के कारण घर का रसोई सामान और अन्य घरेलू सामान जल गया, लेकिन सिलेंडर को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।