Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 12:16 PM (IST)

    जालंधर के फिल्लौर में अजय कुमार नामक एक युवक ने पारिवारिक कलह और पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पत्नी नेहा और सस ...और पढ़ें

    पत्नी से विवाद के बाद जालंधर में युवक ने की आत्महत्या

    पत्नी से विवाद के बाद जालंधर में युवक ने की आत्महत्या

    HighLights

    1. जालंधर में युवक ने की आत्महत्या

    2. पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

    3. पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, जालंधर। थाना फिल्लौर के अंतर्गत आने वाले गांव लसाड़ा के रहने वाले अजय कुमार ने पारिवारिक कलह और पत्नी से झगड़े के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नेहा के लगातार झगड़े और ससुराल पक्ष के रवैये से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

    माता-पिता ने बताया कि अजय की शादी नेहा निवासी मोहल्ला ताजपुरा, राहों से हुई थी। दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। नेहा अकसर मायके चली जाती थी और अजय जब उसे लेने जाता, तो ससुराल वाले उसे अपमानित कर वहां से भगा देते थे।

    उनकी बहू बेटे पर झूठे आरोप लगाती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। शनिवार रात अजय ने घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने जब सुबह चाय देने के लिए दरवाजा खोला, तो बेटे को फंदे से लटका पाया। लसाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंदर कुमार शर्मा ने शव का सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।