Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: 'केंद्र की योजनाओं में रुकावट डाल रही है AAP', केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 11:33 AM (IST)

    Punjab Politics केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं लोगों तक पहुंचने में भगवंत मान ...और पढ़ें

    केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप (फाइल फोटो)
    केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र ने जन कल्याण की कई योजनाएं चला रखी हैं।
    2. उद्योगपतियों-कारोबारियों के लिए भी केंद्र ने काफी योजनाएं दी हैं।
    3. द्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी। -मेघवाल

    जागरण संवाददाता, जालंधर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को जालंधर में पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं लोगों तक पहुंचने में भगवंत मान सरकार रुकावट बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र ने जन कल्याण की कई योजनाएं चला रखी हैं।

    उद्योगपतियों-कारोबारियों के लिए भी केंद्र ने काफी योजनाएं दी हैं, लेकिन पंजाब में इसे जनता और कारोबारियों तक पहुंचाने में आम आदमी पार्टी की सरकार रुकावट बन रही है, जिस कारण लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी।

    जिला प्रशासन के साथ की बैठक

    जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेताओं, कैंट बोर्ड, इंडस्ट्री व जिला प्रशासन के साथ बैठक भी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कैंट रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के चल रहे काम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों से पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी भी ली।

    यह भी पढ़ें: अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर, चार घंटे में पूरी होगी यात्रा, जानिए शेड्यूल-रूट का पूरा अपडेट

    संगठन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी नेताओं से मेघवाल ने आह्वान किया कि जीत का मंत्र यही है कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ता ही संगठन का आधार हैं तथा बूथ से लेकर मंडल तक हमें पार्टी की नींव को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    डीसी अपनी निगरानी में शुरू करवाएं जन औषधि केंद्र : मेघवाल

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीरवार को शहर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और इसका संपूर्ण लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

    यह भी पढ़ें: 8 साल बाद हारी जिंदगी की जंग, पंचतत्व में विलीन हुए लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर; कुपवाड़ा में आतंकियों से लिया था लौहा

    उन्होंने सिविल अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े जन औषधि केंद्र को शुरू करवाने के मामले के गंभीरता से लिया। उन्होंने डीसी विशेष सारंगल को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस केंद्र को वे अपनी निगरानी में रखें। यहां की समस्याओं का समाधान कर सेवाएं शुरू करवाएं। इससे सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।