ब्लैक हुडी पहनकर आया शख्स, नजदीक आकर मारी गोली, फिर स्कूटी से फरार; पंजाब AAP नेता की हत्या का Video दहला देगा
जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फेसबु ...और पढ़ें
HighLights
AAP नेता लक्की ओबेरॉय की जालंधर में हत्या
हत्यारों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई
फेसबुक पर 'बुद्धू लोहारा' ने ली जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, जालंधर। आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की आज यानी शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
हत्या का वीडियो आया सामने
पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या की वीडियो भी सामने आई है। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ब्लैक कलर की हुड्डी पहनकर आता है और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो जाता है
VIDEO | Punjab Aam Aadmi Party leader Lucky Oberoi was shot dead on Friday outside a gurdwara in Jalandhar's Model Town by unidentified assailants. The incident was caught on CCTV. #PunjabNews #Jalandhar #AAP
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/m5I38fWjqp
बुद्धू लोहारा और जस बुटर नाम की FB आईडी से हत्या की ली गई जिम्मेदारी
वहीं, फेसबुक पर बुद्धू लोहारा और जस बुटर नाम से दो पोस्ट चल रही है, जिनमें लक्की ओबेरॉय की हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो पता चला कि आरोपित मॉडल टाउन की तरफ से आए थे और मिल्क बार चौक की तरफ फरार हुए। आगे की फुटेज पुलिस चेक कर रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 13 गोलियां
यह भी पढ़ें- 'खून से थे लथपथ, CPR दिया और वेंटिलेटर पर भी रखा...', डॉक्टर ने बताया गोली लगने के बाद कैसी थी लक्की ओबेरॉय की हालत
आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या के बाद फेसबुक पर बुद्धू लोहारा और जस बुटर नाम की आईडी से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।#LuckyOberoi #Murder #Punjab pic.twitter.com/DkgPB5jzHR
— Chandan Singh Rajput (@imchandansinghs) February 6, 2026