Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब का कोई मुद्दा नहीं उठाया...', कांग्रेस ने AAP की अंदरूनी कलह पर साधा निशाना

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:38 AM (IST)

    कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने राघव चड्ढा पर राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप ने चड्ढा को पहले 'सुपर सीएम' बनाया, ...और पढ़ें

    परगट सिंह का आरोप- राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए।

    परगट सिंह का आरोप- राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए।

    HighLights

    1. राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए: परगट सिंह

    2. आप ने नेताओं को दबाया, केजरीवाल पर आंतरिक लोकतंत्र की कमी का आरोप

    3. भाजपा और आप के बीच अंदरूनी तालमेल का दावा किया परगट सिंह ने

    जागरण संवाददाता, जालंधर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कैंट हलका के विधायक परगट सिंह ने कहा है कि आप पार्टी ने राघव चड्ढा ने राज्य सभा में पंजाब का कोई मुददा नहीं उठाया। आप पार्टी ने राघव चड्ढा को पहले सुपर सीएम बनाकर पूरे पंजाब में घुमाया और जरूरत से ज्यादा पावर दी।

    परगट सिंह ने कहा कि अगर आप ने पंजाब के किसी अच्छे लीडर को राज्यसभा भेजा होता तो कम से कम वह पंजाब के मुद्दों को वहां उठाता। जिससे पंजाब का कोई फायदा होता। परगट सिंह ने कहा कि अब जब हालात बदले हैं तो आम आदमी पार्टी खुद ही अपने नेताओं को चुप करवा रही है।

    उन्होंने कहा कि यह पार्टी का इंटरनल मैटर हो सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल किसी भी नेता को अपने से ऊपर उठते हुए देखना नहीं चाहते। जो भी नेता थोड़ा मजबूत होता है, उसे या तो किनारे कर दिया जाता है या चुप रहने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।

    उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को पहले पंजाब में बड़े नेता के तौर पर पेश किया गया, लेकिन जब उन्होंने कुछ मुद्दे उठाने शुरू किए तो उन्हें भी सीमित कर दिया गया। इससे साफ हो जाता है कि आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति की ही चलती है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि पार्टी से योगेंदर यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा के अलावा पंजाब में गुरप्रीत सिंह घुग्गी, सुच्चा सिंह छोटेपुर, डॉ. धर्मवीर गांधी और एचएस फूलका जैसे कई पुराने और संस्थापक नेताओं को भी बाहर कर दिया गया था। परगट सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा और उसकी बी-टीम आम आदमी पार्टी के बीच अंदरखाते तालमेल है।

    यह भी पढ़ें- 'मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना...'; AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने Zomato राइडर्स, टेलीकॉम मनमानी, मेनस्ट्रुअल हाइजीन जैसे मुद्दे उठाए, AAP ने कहा- भाजपा से डर गए