Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग, शराब माफिया की गोली से एक व्यक्ति घायल; पुलिस के साथ छापेमारी करने पहुंची थी टीम

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:20 PM (IST)

    जालंधर के भार्गव कैंप में अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान शराब माफिया ने एक्साइज टीम पर फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया; पुलिस ने दो सं ...और पढ़ें

    जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग। फोटो जागरण

    जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान एक्साइज टीम पर फायरिंग।

    2. गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती।

    3. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, मुख्य आरोपी फरार।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के भार्गव कैंप मुख्य बाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शराब माफिया ने एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एक्साइज विभाग को इलाके में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर छापेमारी के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम जैसे ही संदिग्ध ठिकाने पर पहुंची, वहां मौजूद शराब माफिया ने विरोध करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग के दौरान चली एक गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार आरोपित की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर रही। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    खबरें और भी