विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

27 अक्टूबर को जालंधर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस, महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर DC ने की छुट्टी की घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM (IST)

महर्षि वाल्मीकि जयंती 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। जयंती पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा निकाली जाती है। ऐसे में जालंधर प्रशासन ने बड़ा फ ...और पढ़ें

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर जालंधर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर जालंधर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस

HighLights

  1. 27 अक्टूबर को जालंधर में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस
  2. महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा पर DC ने की छुट्टी की घोषणा
  3. 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि की जयंती

जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab News: महर्षि वाल्मीकि को हिन्दू धर्म में श्रेष्ठ गुरु माना गया है और शरद पूर्णिमा पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है।

इस बार पूरे देश में महर्षि वाल्मीकि जयंती 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। जयंती पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में शोभायात्रा निकाली जाती है। ऐसे में जालंधर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

स्कूलों, कॉलेजों और निजी शिक्षण संस्थानों में होगी छुट्टी

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर 27 अक्तूबर को होने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर नगर निगम सीमा के अंदर सभी सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और निजी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन की छुट्टी करने के आदेश दिए है।

(डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल)

जारी आदेशों के अनुसार 27 अक्तूबर को जालंधर शहर में शोभा यात्रा होगी, जिसके लिए लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें-  SYL Canal Debate: सीएम मान का पंजाब दिवस पर पंजाबियों को खुला निमंत्रण, बोले- हर पार्टी को मिलेगा 30 मिनट का समय

यह भी पढ़ें- Firozpur News: देरी से आया आइसक्रीम का ऑर्डर तो दुकानदार और ग्राहक में हुई तकरार, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; दो लोग घायल