जालंधर में पत्नी का हंगामा; पति को दूसरी महिला संग घर में पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में एक महिला ने अपने पति को घर में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति ...और पढ़ें

जालंधर में हंगामा करते हुए महिला।
HighLights
पत्नी ने पति को घर में दूसरी महिला संग देखा।
घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ, वीडियो वायरल।
पुलिस ने पति-पत्नी को थाने ले जाकर पूछताछ की।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में बाबू लाभ सिंह नगर में बीते शाम एक पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक महिला ने अपने पति को घर में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति व महिला को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब चार वर्ष पहले बाबू लाभ सिंह नगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। महिला पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति अक्सर मारपीट करता और उसे परेशान करता था।
महिला की मां ने बताया कि कुछ समय पहले भी दामाद ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।
यह भी पढ़ें- ट्राईसिटी के लोगों को मिली बड़ी सौगात, 1463 करोड़ रुपये के रिंग रोड को केंद्र की मंजूरी